Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

ISRO Recruitment 2026: इसरो के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर में JRF के 18 पदों पर भर्ती; ऐसे करें आवेदन

3

बेंगलुरु : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ जुड़कर अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में काम करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। इसरो के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC), बेंगलुरु ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के 18 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित उम्मीदवारों को देश के प्रमुख अंतरिक्ष (ISRO Recruitment 2026) अनुसंधान संस्थान में काम करने और 37,000 रुपये तक की फेलोशिप पाने का मौका मिलेगा।

  किन विषयों के उम्मीदवार करें आवेदन?

यूआरएससी ने विज्ञापन संख्या URSC:02:2026 के तहत माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी, पावर और डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑप्टिकल इंजीनियरिंग, एप्लाइड फिजिक्स, एयरोस्पेस, मैथ्स, थर्मल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसे विभिन्न तकनीकी विषयों के लिए भर्तियाँ निकाली हैं।

 योग्यता और आयु सीमा
    • एजुकेशनल क्वालिफिकेशन: उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में एमई, एमटेक या एमएससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री 60% अंकों/6.5 CGPA के साथ होनी चाहिए। मैथ्स/फिजिक्स के लिए 65% अंक अनिवार्य हैं। इसके अतिरिक्त नेट, गेट (GATE), जैम (JAM) या जेइएसटी (JEST) जैसी नेशनल लेवल की परीक्षा पास होना जरूरी है।

    • आयु सीमा: 11 जुलाई 2026 तक अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)।

 फेलोशिप और लाभ

चयनित जूनियर रिसर्च फेलो को प्रतिमाह 37,000 रुपये की फेलोशिप दी जाएगी, जो भविष्य में एसआरएफ (SRF) के रूप में 42,000 रुपये तक बढ़ सकती है। इसके अलावा, एचआरए (HRA) और मेडिकल सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर की जाएगी।

 आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार इसरो की आधिकारिक वेबसाइट के ‘करियर’ (Career) सेक्शन में जाकर यूआरएससी जेआरएफ भर्ती 2026 लिंक पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन (ISRO Recruitment 2026) के समय फोटो, सिग्नेचर, एजुकेशनल सर्टिफिकेट्स और स्कोरकार्ड का अपलोड करना अनिवार्य है। आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट संभाल कर रखें।

Comments are closed.