Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए अपनाएं ‘कूलिंग प्राणायाम’; जानें शरीर को नेचुरली ठंडा रखने के उपाय

4

देश के कई हिस्सों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। लू और भीषण गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, मतली और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। आमतौर पर लोग ठंडक के लिए कूलर (Heatwave Relief) और एसी का सहारा लेते हैं, लेकिन शरीर को अंदर से स्वस्थ और ठंडा रखने के लिए ‘योग’ सबसे प्रभावी माध्यम है। एम्स की प्रोफेसर डॉ. रीमा दादा के अनुसार, योग की कुछ विशेष तकनीकें शरीर के तापमान को नेचुरली नियंत्रित करने में मदद करती हैं।

🧘 कूलिंग प्राणायाम: शीतली और शीतकारी का जादू

डॉ. रीमा दादा बताती हैं कि गर्मी के दिनों में योग का अभ्यास सुबह के समय करना सबसे अच्छा है। शरीर को नेचुरली ठंडा करने के लिए दो प्राणायाम रामबाण हैं:

    • शीतली प्राणायाम: इसमें जीभ को नली की तरह मोड़कर मुंह से सांस अंदर ली जाती है और फिर नाक से छोड़ी जाती है। इससे शरीर में ठंडी हवा का अनुभव होता है और आंतरिक ठंडक मिलती है।

    • शीतकारी प्राणायाम: जो लोग शीतली नहीं कर पाते, वे शीतकारी कर सकते हैं। इसमें दांतों को हल्का बंद रखकर उनके बीच से ‘शी…’ की आवाज निकालते हुए सांस अंदर ली जाती है और नाक से बाहर छोड़ी जाती है। इन दोनों प्राणायामों को आप बैठकर 8 से 10 बार दोहरा सकते हैं।

       

🌿 प्राणायाम के अन्य स्वास्थ्य लाभ

इन कूलिंग तकनीकों का अभ्यास केवल गर्मी से राहत ही नहीं देता, बल्कि (Heatwave Relief) इसके अन्य स्वास्थ्य लाभ भी हैं:

    • तनाव और चिंता को कम करना।

    • पाचन तंत्र में सुधार और एसिडिटी से राहत।

    • ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक।

       

 

 

 

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.