Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

मध्य प्रदेश और झारखंड में फंसा राज्यसभा चुनाव का पेंच; जानें राज्यों का पूरा गणित

2

नई दिल्ली : देश के 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को मतदान होना है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब राजनीतिक दल अपनी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इन चुनावों में (know the complete mathematics) सबसे अधिक चर्चा मध्य प्रदेश और झारखंड की है, जहाँ बीजेपी ने कांग्रेस की चुनौतियों को बढ़ा दिया है।

 मध्य प्रदेश

तीसरी सीट के लिए बीजेपी के महेश केवट और कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन के बीच कड़ा मुकाबला है। बीजेपी को तीसरी सीट जीतने के लिए अपने अतिरिक्त 10 वोटों का जुगाड़ करना होगा, जिसके लिए ‘क्रॉस वोटिंग’ की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता।

 झारखंड 

झारखंड की दो सीटों के लिए मुकाबला रोचक हो गया है। जेएमएम और कांग्रेस के गठबंधन को 56 विधायकों के समर्थन की जरूरत है। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी को बीजेपी का समर्थन प्राप्त है, जिससे (know the complete mathematics) सत्ताधारी गठबंधन की राह मुश्किल होती दिख रही है।

✅ गुजरात, मणिपुर और राजस्थान में स्थिति साफ
    • गुजरात: कांग्रेस के चुनाव न लड़ने से बीजेपी के चारों उम्मीदवारों की जीत पक्की मानी जा रही है।

    • मणिपुर: बीजेपी की अधिकारिमयुम सरदा देवी के निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ है।

    • राजस्थान: बीजेपी के दो और कांग्रेस के एक उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित है।

 

🗺️ अन्य राज्यों का चुनावी गणित
    • आंध्र प्रदेश: टीडीपी की स्थिति बेहद मजबूत है, यहाँ एनडीए उम्मीदवारों की जीत तय मानी जा रही है।

    • कर्नाटक: तीन सीटों पर कांग्रेस की जीत पक्की है, जबकि एक सीट विपक्ष के खाते में जा सकती है।

    • अरुणाचल, मिजोरम और मेघालय: इन राज्यों में भी बीजेपी और क्षेत्रीय दलों के बहुमत के कारण उम्मीदवारों की जीत तय मानी जा रही है।

       

 

Comments are closed.