Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

हरदोई में प्रशासनिक अधिकारी पर लाठी-डंडों से हमला; राशन वितरण में अनियमितता पर हुआ विवाद

2

हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के परियल गांव में सरकारी ड्यूटी पर गए उपजिलाधिकारी (SDM) सुशील कुमार मिश्रा पर ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में एसडीएम गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सरकारी वाहन को भी भारी नुकसान पहुँचा है। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में भारी (administrative officer attacked) पुलिस बल तैनात कर दिया है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

इसे भी पढ़ें – अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्र; ट्रस्ट के दान-चढ़ावे के विवाद पर बंद कमरे में हुई लंबी बैठक

administrative officer attacked – एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा सोमवार को गर्रा नदी क्षेत्र में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण करने निकले थे। परियल गांव से लौटते वक्त उन्होंने वहां संचालित अन्नपूर्णा राशन दुकान का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान राशन वितरण केंद्र के साथ अवैध रूप से परचून की दुकान चलाने जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इस दौरान मौजूद उदयवीर नामक व्यक्ति से अधिकारियों की कहासुनी हो गई, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई।

 लाठी-डंडों और पत्थरों से हुआ हमला

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उदयवीर ने अपने समर्थकों और ग्रामीणों को मौके पर बुला लिया। जैसे ही एसडीएम का काफिला गांव से निकलने लगा, भीड़ ने वाहन को घेरकर पथराव कर दिया। एक पत्थर सीधे एसडीएम के सिर में जा लगा, जिससे उन्हें गहरा घाव हो गया और पांच टांके लगाने पड़े। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से फिलहाल उन्हें छुट्टी मिल गई है।

Comments are closed.