Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

पीएम मोदी बने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री; नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा

2

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल अब पंडित जवाहरलाल नेहरू से भी लंबा हो गया है। पीएम मोदी ने 4399 दिन (12 साल 16 दिन) का कार्यकाल पूरा कर लिया है, जबकि पंडित नेहरू का निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल 4397 दिन का था। 9 जून (PM Modi Historical Record) को उनके सत्ता में 12 साल भी पूरे हो गए हैं।

 PM Modi Historical Record – इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड के उपलक्ष्य में 10 जून को दिल्ली के भारत मंडपम में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रमुख नेताओं की एक विशेष बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में एनडीए की एकता और शक्ति का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। बैठक के दौरान टीडीपी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू एक प्रस्ताव रखेंगे, जिसमें प्रधानमंत्री के पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों का विस्तृत ब्योरा दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – Solar Power Plant: रक्षा भूमि पर देश का पहला बड़ा सोलर प्रोजेक्ट; राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी

इस उपलक्ष्य में एनडीए के सभी मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को सेवा कार्यों में जुटने के निर्देश दिए गए हैं। देश भर के सांसद और विधायक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर जाकर पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और देश की बेहतरी के लिए विशेष पूजा-अर्चना और प्रार्थना कर रहे हैं।

📊 रिकॉर्ड्स की झड़ी : एक नजर में
    • नेहरू का रिकॉर्ड: पंडित नेहरू 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक (12 साल 14 दिन) निर्वाचित प्रधानमंत्री रहे थे।

    • पीएम मोदी की उपलब्धि: 26 मई 2014 से अब तक पीएम मोदी ने 12 साल 16 दिन पूरे कर लिए हैं।

    • कुल सत्ता का अनुभव: बतौर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री, पीएम मोदी 8932 दिनों से अधिक समय तक लगातार सत्ता में रहकर भारत के पहले ऐसे नेता बन गए हैं, जिन्होंने सिक्किम के पूर्व सीएम पवन चामलिंग का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है।

       

 

Comments are closed.