Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; मध्य प्रदेश की तीनों सीटों पर BJP की जीत पक्की

7

मध्य प्रदेश : राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निर्वाचन अधिकारी द्वारा रद्द कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने नामांकन पत्र में तेलंगाना में दर्ज एक आपराधिक मुकदमे की जानकारी छिपाई थी। इस घटनाक्रम के बाद अब मध्य प्रदेश (Meenakshi Natarajan’s nomination canceled) की तीनों राज्यसभा सीटों पर भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

Meenakshi Natarajan’s nomination canceled – भाजपा द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने दोनों पक्षों को अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर दिया था। दस्तावेजों की जांच में यह पाया गया कि फॉर्म अधूरा था और उसमें गंभीर खामियां थीं। तेलंगाना में दर्ज मामले की जानकारी न देना नामांकन खारिज होने का मुख्य आधार बना।

इसे भी पढ़ें – राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव; विधायकों को चार्टर्ड प्लेन से बेंगलुरु भेजा

इस घटना पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता राकेश सिंह ने इसे ‘सच्चाई और ईमानदारी की जीत’ बताया है। वहीं, प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “यह न्याय की जीत है। भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखती है। कांग्रेस की स्थिति इतनी खराब है कि उनके अपने ही लोग हमें जानकारी दे रहे हैं।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव होते तब भी भाजपा ही जीतती।

🚩 कांग्रेस का पलटवार: ‘सत्ता बल के भरोसे राजनीति’

नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस नेता मयंक राम नारायन ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संख्या बल के बजाय सत्ता बल के भरोसे राजनीति कर रही है। कांग्रेस का दावा है कि जब उनके विधायक एकजुट दिखे, तो हार के डर से भाजपा ने नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की है।

Comments are closed.