Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

बंगाल को मिलेगी पहली बुलेट ट्रेन; सिलीगुड़ी से दिल्ली का सफर होगा अब आसान

3

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में रेल परियोजनाओं ने नई गति पकड़ ली है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने कोलकाता दौरे के दौरान राज्य के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब राज्य सरकार के साथ समन्वय बेहतर होने से जमीन अधिग्रहण और एनओसी (NOC) जैसी बाधाएं दूर हो रही हैं। रेल मंत्री ने (Bengal will get first bullet train) बताया कि यूपीए सरकार के समय बंगाल को 4,000 करोड़ रुपये मिलते थे, जिसे बढ़ाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14,205 करोड़ रुपये कर दिया है।

🚅 6 घंटे में दिल्ली से सिलीगुड़ी 

रेल मंत्री ने सबसे बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल को जल्द ही बुलेट ट्रेन की सौगात मिलेगी। यह बुलेट ट्रेन दिल्ली से वाराणसी और पटना होते हुए सीधे सिलीगुड़ी तक चलेगी, जिससे यात्री मात्र 6 घंटे में दिल्ली से सिलीगुड़ी का सफर पूरा कर सकेंगे। इसके अलावा, कोलकाता मेट्रो के लिए 60 नई ‘नेक्स्ट जनरेशन’ ट्रेनें लाई जाएंगी। साथ ही, डानकुनी से सूरत तक ‘फ्रेट कॉरिडोर’ का काम शुरू किया जा रहा है, जो राज्य के औद्योगिक विकास को नई ऊर्जा देगा।

🚉 अमृत भारत स्टेशन और वंदे भारत का विस्तार

बंगाल में रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की रूपरेखा पेश करते हुए रेल मंत्री ने बताया कि राज्य में 102 नए ‘अमृत भारत स्टेशन’ विकसित किए जाएंगे, जिनमें से 10 पर काम पूरा हो चुका है। बंगाल पहले ही 9 वंदे भारत एक्सप्रेस और 13 अमृत भारत ट्रेनों का संचालन कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि (Bengal will get first bullet train) पश्चिम बंगाल का रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन 100% पूरा हो चुका है, जो राज्य में तेज गति से चलने वाली ट्रेनों के लिए एक मजबूत आधार है।

 

 

Comments are closed.