देहरादून : राजधानी देहरादून स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक पित्थूवाला में परीक्षा के दौरान नकल का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने कॉलेज की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। नकल करने से रोकने पर नाराज छात्र के परिजनों (जिनमें पुलिस विभाग से जुड़े लोग भी शामिल हैं) ने कॉलेज में घुसकर शिक्षकों के साथ मारपीट की। इस घटना से (fighting with teachers) आक्रोशित कॉलेज स्टाफ ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
घटनाक्रम के अनुसार, 4 जून को परीक्षा के दौरान दो छात्र नकल करते हुए पकड़े गए, जो क्लासरूम में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई थी। परीक्षा नियंत्रक समिति ने छात्रों को रंगे हाथों पकड़ा और उन्हें समझाया। छात्र ने माफीनामा लिखने के दौरान यह भी कहा कि उसके परिजन पुलिस में हैं, इसलिए उसके साथ ऐसा न किया जाए। कॉलेज प्रबंधन ने नरमी बरतते हुए छात्र को परीक्षा पूरी करने दी, लेकिन अगले दिन जो हुआ वह चौंकाने वाला था।
⚔️ दो घंटे तक मचा हंगामा, शिक्षकों से की मारपीट
अगले दिन (5 जून) जब कॉलेज स्टाफ एंट्रेंस एग्जाम की तैयारियों में व्यस्त था, तब नकल करने वाले छात्र के माता-पिता, मौसी और एक अन्य व्यक्ति (जो जेई है) कॉलेज के कंट्रोल रूम में जा धमके। शिक्षकों का आरोप है कि इन लोगों ने वहां बैठे स्टाफ के साथ मारपीट की और करीब दो घंटे तक कॉलेज परिसर में हंगामा किया। शोर सुनकर मौके (fighting with teachers) पर पहुंचे अन्य शिक्षकों ने किसी तरह स्थिति को संभाला और पुलिस को सूचना दी।
Comments are closed.