Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

‘कॉकरोच न डरते हैं, न मरते हैं…’ जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके ने भरी हुंकार; धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा

13

नई दिल्ली : नीट-यूजी (NEET-UG) पेपर लीक और देश की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ शनिवार को दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार छात्रों के आक्रोश (CJP Protest Delhi) का केंद्र बन गया। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के बैनर तले छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में जेएनयू के छात्रों और विभिन्न शैक्षणिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित लगभग 450 प्रदर्शनकारी शामिल हुए हैं।

✈️ अमेरिका से दिल्ली पहुंचे अभिजीत दिपके 

पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। आईजीआई एयरपोर्ट से निकलते ही उन्होंने अपने समर्थकों से जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से एकत्र होने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन का उद्देश्य अराजकता फैलाना नहीं, बल्कि सिस्टम में सुधार लाना है। उन्होंने समर्थकों से अपने साथ तिरंगा, किताबें और पुलिसकर्मियों के लिए सहानुभूति के प्रतीक के रूप में फूल लाने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें – कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल हुए सोनम वांगचुक; जानें क्या हैं इनकी मुख्य माँगें

CJP Protest Delhi – दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को प्रदर्शन की अनुमति प्रदान की है। प्रदर्शन को देखते हुए संसद मार्ग और नई दिल्ली क्षेत्र में भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। अभिजीत दिपके ने स्वयं पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचकर प्रदर्शन संबंधी आवश्यक अनुमतियों की प्रक्रिया पूरी की।

 परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों का संघर्ष 

CJP का यह प्रदर्शन केवल नीट पेपर लीक तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सीबीएसई (CBSE), सीयूईटी (CUET) और एसएससी-जीडी (SSC-GD) जैसी परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि छात्रों का भविष्य अधर में है और अब जवाबदेही तय होनी चाहिए। इस आंदोलन को शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक का भी परोक्ष समर्थन प्राप्त है, जिन्होंने पहले ही अपनी भागीदारी के संकेत दिए थे।

 

 

 

 

 

 

Comments are closed.