रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दो दिवसीय झारखंड दौरे ने राज्य की राजनीति को गर्मा दिया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में एनडीए के घटक दलों के नेताओं के साथ हुई (Gaurav Vallabh’s name almost certain) अनौपचारिक बैठक में गठबंधन की मजबूती और आगामी राज्यसभा चुनाव पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आजसू प्रमुख सुदेश महतो, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, जदयू विधायक सरयू राय, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
🗳️ गौरव वल्लभ हो सकते हैं एनडीए के उम्मीदवार
बैठक के बाद जदयू विधायक सरयू राय ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट संकेत दिए कि राज्यसभा चुनाव के लिए गौरव वल्लभ का नाम लगभग तय हो गया है। उन्होंने कहा कि एनडीए इस चुनाव को लेकर पूरी तरह एकजुट है और जल्द ही भाजपा इसकी औपचारिक घोषणा करेगी। वहीं, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने मुलाकात को आपसी संबंधों को मजबूत करने वाला बताया, हालांकि उन्होंने खुद के चुनाव लड़ने की संभावनाओं को खारिज किया।
🏗️ 2029 में सरकार बनाने का लक्ष्य
नितिन नबीन के दौरे का मुख्य उद्देश्य पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को परखना और उसे धार देना है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने झारखंड में पार्टी को धरातल पर (Gaurav Vallabh’s name almost certain) और मजबूत करने का स्पष्ट संदेश दिया है। वहीं, वरिष्ठ भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूती देने के साथ ही पार्टी का लक्ष्य 2029 में राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाना है।
Comments are closed.