Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

शंकराचार्य के विद्यामठ आश्रम में चोरी का खुलासा; मुख्य आरोपी राजू खान सहित 3 गिरफ्तार

4

वाराणसी : धर्मनगरी वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित शंकराचार्य घाट पर बने विद्यामठ आश्रम के हनुमान मंदिर में चोरी की घटना से हड़कंप मच गया था। 24 अप्रैल को हुई इस वारदात में अज्ञात चोरों ने मंदिर से लाखों रुपये कीमत के आभूषण पार कर दिए थे। मंदिर प्रशासन की शिकायत पर सक्रिय हुई भेलूपुर पुलिस ने न केवल (3 arrested including main accused) मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि चोरी का सामान खरीदने वाले दो लोगों को भी सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है।

इसे भी पढ़ें – सहारनपुर में पेड़ से लटका मिला बजरंग दल नेता शिवम वर्मा का शव; हत्या की आशंका

3 arrested including main accused – घटना के बाद पुलिस ने मंदिर और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की सघन जांच शुरू की। फुटेज में एक युवक मंदिर परिसर में संदिग्ध अवस्था में घूमता और फिर आभूषण लेकर निकलता हुआ साफ दिखाई दिया। इसी तकनीकी साक्ष्य (Technical Evidence) के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे लंका क्षेत्र के नरिया-साकेत नगर से धर दबोचा। आरोपी की पहचान राजू खान के रूप में हुई है।

 चोरी के खरीदार भी गिरफ्तार 

पूछताछ के दौरान राजू खान ने स्वीकार किया कि उसने चोरी के आभूषण ध्रुव कुमार वर्मा और संतोष वर्मा नामक दो व्यक्तियों को बेच दिए थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन दोनों खरीदारों को भी गिरफ्तार कर लिया। एसीपी भेलूपुर, गौरव कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों के पास से चोरी किए गए सभी आभूषण बरामद कर लिए गए हैं। मामले में तीनों के खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Comments are closed.