Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

कॉलेज टॉपर छात्रा ने की आत्महत्या; ब्लैकमेलिंग से तंग आकर सृष्टि ने उठाया खौफनाक कदम

2

पन्ना : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहाँ एक तरफ छात्रा सृष्टि मिश्रा ने बीएससी फाइनल ईयर में कॉलेज टॉप करके परिवार का नाम रोशन किया था, वहीं अगले ही दिन ब्लैकमेलिंग के डर ने उसकी जान ले ली। 22 वर्षीय सृष्टि ने जहरीला पदार्थ (सल्फास) खाकर अपनी (college topper student commits suicide) इहलीला समाप्त कर ली। परिजनों का आरोप है कि भीना निवासी बरखू ठाकुर उसे लगातार परेशान कर रहा था।

 आरोपी की हरकतों से तंग आकर उठाया कदम

मृतका के पिता सुरेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी बरखू ठाकुर उनकी बेटी को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। जब भी घर के लोग काम या खेती के सिलसिले में बाहर जाते, आरोपी घर में घुसकर बेटी पर बात करने का दबाव बनाता था। बात न करने पर वह उसे बदनाम करने और निजी वीडियो वायरल करने की धमकियां देता था। पिता ने इस संबंध में आरोपी के परिवार से भी शिकायत की थी, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, जिसके दबाव में आकर सृष्टि ने शुक्रवार शाम सल्फास का सेवन कर लिया।

 पिता की न्याय की गुहार, आरोपी को मिले फांसी

सल्फास खाने के बाद जब सृष्टि को उल्टियां होने लगीं, तो परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल लेकर भागे। अजयगढ़ के निजी अस्पताल से पन्ना जिला अस्पताल और फिर हालत गंभीर होने पर उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में बिलखते हुए पिता ने न्याय (college topper student commits suicide) की गुहार लगाई है और मांग की है कि उनकी बेटी के गुनहगार को फांसी की सजा मिले।

Comments are closed.