Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

सहारनपुर में पेड़ से लटका मिला बजरंग दल नेता शिवम वर्मा का शव; हत्या की आशंका

11

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के शाकंभरी (मिर्जापुर) क्षेत्र में एक बेहद संवेदनशील और संदिग्ध मामला सामने आया है, जहां एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद पूरे इलाके में भारी सनसनी फैल गई है. मृतक की शिनाख्त बिजनौर जिले के हल्दौर निवासी 30 वर्षीय शिवम वर्मा के रूप में हुई है. गौरव की बात यह है कि मृतक हिंदूवादी (Shivam Verma Death Case) संगठन बजरंग दल में विभाग संयोजक के महत्वपूर्ण पद पर सक्रिय जिम्मेदारी निभा रहा था.

⚔️ मर्डर कर शव लटकाने की आशंका 

इस पूरी घटना को लेकर घटनास्थल और शव की स्थिति कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है, जिससे यह मामला पूरी तरह संदिग्ध हो गया है. पुलिस को घटनास्थल की बारीकी से जांच करने पर रस्सी का एक अतिरिक्त टुकड़ा, सिगरेट के खोखे, एक लाइटर और कुछ नकदी बरामद हुई है. सबसे बड़ा सवाल शव की बनावट को लेकर खड़ा हो रहा है; स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार मृतक के पैर जमीन पर मुड़े हुए थे और घुटने टिके हुए थे. इस जमीनी हकीकत को देखते हुए संगठन और ग्रामीणों द्वारा यह प्रबल आशंका जताई जा रही है कि शिवम की किसी अज्ञात स्थान पर बेरहमी से हत्या की गई है .

 बुधवार रात से चल रहे थे लापता

मृतक शिवम वर्मा के शोकाकुल परिजनों के मुताबिक, शिवम अपनी मां के साथ किसी पारिवारिक कार्य के सिलसिले में उत्तराखंड के देहरादून आए हुए थे. बुधवार की देर रात उनके मोबाइल पर किसी अनजान व्यक्ति का फोन आया था, जिससे बात करने के बाद वे बिना किसी को कुछ बताए अचानक घर से बाहर निकल गए. उस कॉल के (Shivam Verma Death Case) बाद से ही उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और उनका कोई पता नहीं चला. अगले दिन सीधे सहारनपुर के शाकंभरी के जंगलों और खेतों के पास उनका शव पेड़ से लटका मिला.

Comments are closed.