Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

पंजाब के फिरोजपुर में भीषण सड़क हादसा; ट्रेलर से टकराई पिकअप, 9 लोगों की मौत

11

पंजाब के फिरोजपुर जिले में शनिवार सुबह एक बेहद दुखद और भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जिसने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है. फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर एक महिंद्रा पिकअप वाहन (Ferozepur Road Accident) और एक बड़े ट्रेलर के बीच हुई जोरदार सीधी टक्कर में 9 लोगों की मौके पर और इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया.

बताया जा रहा है कि जलालाबाद क्षेत्र से एक ही परिवार अपने करीबी रिश्तेदारों के साथ महिंद्रा पिकअप वाहन में सवार होकर जा रहा था. इस वाहन में करीब 25 से 28 लोग मौजूद थे. परिवार की एक बुजुर्ग महिला का हाल ही में निधन हुआ था, और उनके अंतिम संस्कार के बाद परिजन धार्मिक परंपरा के अनुसार अस्थियां बहाने के लिए जा रहे थे, तभी यह काल का ग्रास बन गए.

  टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के उड़ गए परखच्चे

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर जंगा वाले मोड़ के पास गांव हुसैनशाह वाला के नजदीक घटित हुआ. टक्कर इतनी भीषण और जोरदार थी कि महिंद्रा पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया. हादसे के तुरंत बाद चीख-पुकार मच (Ferozepur Road Accident) गई और कई लोग बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन के अंदर ही बुरी तरह फंस गए.

Comments are closed.