Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल हुए सोनम वांगचुक; जानें क्या हैं इनकी मुख्य माँगें

5

दिल्ली : नीट (NEET) परीक्षा में हुई अनियमितताओं के विरोध में राजधानी दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर छात्र आंदोलन का केंद्र बन गया है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आंदोलन की अगुवाई पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके कर रहे हैं, जो विशेष (CJP Protest Jantar Mantar) रूप से इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका से दिल्ली पहुंचे हैं। इस आंदोलन को शिक्षा जगत और सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी व्यापक समर्थन मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें – दिल्ली में 33 साल बाद पकड़ा गया हत्यारा; सेना का पूर्व जवान राजेंद्र डागर हरियाणा से गिरफ्तार

इस विरोध प्रदर्शन की सबसे खास बात इसमें प्रख्यात शिक्षा सुधारक, इंजीनियर और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की उपस्थिति रही। उन्होंने छात्रों के इस आंदोलन में शामिल होकर इसे अपनी नैतिक शक्ति प्रदान की है। छात्र आंदोलन अब धीरे-धीरे राष्ट्रीय स्वरूप ले रहा है, जिसे अब मुख्यधारा के विपक्षी दलों का भी साथ मिलने लगा है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ पत्रकार सागरिका घोष ने इस प्रदर्शन को अपना खुला समर्थन दिया है।

इसे भी पढ़ें – पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

CJP Protest Jantar Mantar – सांसद सागरिका घोष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर छात्रों और प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ाते हुए लिखा— “मेरी तरफ से आपको ढेरों शुभकामनाएं और पूरा समर्थन। इस सही लड़ाई को इसी तरह आगे बढ़ाते रहिए!” टीएमसी सांसद के इस खुला समर्थन के बाद नीट विवाद को लेकर छात्रों का मनोबल और भी बढ़ा है। फिलहाल जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है, जिससे केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ने की उम्मीद है।

 

 

 

 

Comments are closed.