Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

अवंतीपोरा AIIMS समीक्षा बैठक पर महबूबा मुफ्ती घिरीं; नेशनल कॉन्फ्रेंस और बीजेपी ने उठाए सवाल

7

जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती द्वारा पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में बन रहे AIIMS प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक करने का मामला अब राज्य में एक बड़े राजनीतिक विवाद का केंद्र बन गया है। महबूबा मुफ्ती ने अपने बचाव में तर्क दिया कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से बात की है और परियोजना में तेजी (AIIMS Review Meeting) लाने का अनुरोध किया है। पीडीपी प्रवक्ता सैय्यद तजामुल इस्लाम ने स्पष्ट किया कि यह उनके पिता मुफ्ती मोहम्मद सैयद का ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ था और वे केवल इसके काम में आ रही रुकावटों का जायजा लेने गई थीं।

इसे भी पढ़ें – राजौरी में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन का चौथा दिन; ड्रोन और हेलीकॉप्टर से हो रही घेराबंदी

इस बैठक को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रवक्ता तनवीर सादिक ने सवाल किया कि किस संवैधानिक हैसियत से महबूबा मुफ्ती एक केंद्रीय परियोजना की समीक्षा कर रही हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने भी तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि महबूबा मुफ्ती ऐसा कर सकती हैं, तो यह दूसरों के लिए भी एक गलत मिसाल पेश करता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या जम्मू-कश्मीर का राजनीतिक क्षेत्र ‘मछली बाजार’ बन गया है?

🚩 बीजेपी का हमला: ‘राजनीतिक ड्रामा और सेल्फी पॉलिटिक्स’

बीजेपी ने भी इस घटना को ‘पॉलिटिकल ड्रामा’ करार दिया है। पार्टी प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि महबूबा मुफ्ती को यह समझना चाहिए कि एक पूर्व मुख्यमंत्री के पास समीक्षा बैठक करने की कोई (AIIMS Review Meeting) संवैधानिक अथॉरिटी नहीं होती। बीजेपी ने इसे खुद को प्रासंगिक बनाए रखने की कोशिश बताया और कहा कि AIIMS प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसका श्रेय लेने की होड़ मची है।

Comments are closed.