Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

Jharkhand Eligibility Test : रांची के 5 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई परीक्षा, 3000 अभ्यर्थी हुए शामिल

4

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 रविवार को रांची के 5 निर्धारित केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। करीब तीन हजार अभ्यर्थियों ने (Jharkhand Eligibility Test)  इस परीक्षा में भाग लिया। जिला प्रशासन और पुलिस की सक्रियता के कारण पूरी परीक्षा प्रक्रिया कहीं भी किसी अप्रिय घटना के बिना शांतिपूर्ण रही।

परीक्षा को निष्पक्ष बनाने के लिए रांची जिला प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की थी। सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) कुमार रजत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा-163 के तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक निषेधाज्ञा (Section 163) लागू की थी। इस दौरान किसी भी प्रकार की सभा, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग और हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध था।

 Jharkhand Eligibility Test – परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखी गईं। पुलिस बल और दंडाधिकारियों की देखरेख में प्रवेश से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी की गहन जांच की गई। यातायात को सुचारू रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद अधिकांश अभ्यर्थियों ने प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा इंतजामों और परीक्षा व्यवस्था को संतोषजनक बताया।

Comments are closed.