Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

बंद खदान में 4 लोगों की मौत पर गरमाई सियासत; बाबूलाल मरांडी ने CCL की लापरवाही पर उठाए सवाल

3

रामगढ़ : वन क्षेत्र के चपरी-बुमरी स्थित बंद पड़ी खदान में जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी से चार लोगों की मौत के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश है। इस दुखद घटना के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रविवार को रामगढ़ पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिलकर सांत्वना दी (Ramgarh Mine Accident) और घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीएल (CCL) प्रबंधन तथा जिला प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्न खड़े किए।

 “यह हादसा नहीं, प्रबंधन की लापरवाही है”: बाबूलाल

पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह कोई आकस्मिक घटना नहीं, बल्कि अव्यवस्था का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में अन्य लोग अंदर गए और समय पर रेस्क्यू न मिलने के कारण चारों ने जान गंवा दी। उन्होंने कहा कि गैस रिसाव जैसी घटनाओं में हर सेकंड कीमती होता है, लेकिन सीसीएल की रेस्क्यू टीम बहुत देर से पहुंची।

इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ की मां दिउड़ी की विशेष पूजा

Ramgarh Mine Accident – मरांडी ने मांग की कि सिरका, बुमरी और आसपास के कोयलांचल क्षेत्रों में जितनी भी बंद या परित्यक्त खदानें हैं, उनकी तत्काल पहचान कर उन्हें मजबूती से घेरा जाए। उन्होंने कहा कि खनन कंपनियों का दायित्व केवल कोयला उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी बोर्ड लगाने और सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया।

Comments are closed.