Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ की मां दिउड़ी की विशेष पूजा

12

तमाड़ (रांची): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ रांची के तमाड़ स्थित ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध मां दिउड़ी मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के (special worship of mother Deuri) बीच पुजारी मनोज पंडा ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य की सुख, शांति, समृद्धि और जनता के कल्याण के लिए मां दिउड़ी से प्रार्थना की।

 special worship of mother Deuri – दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंदिर की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दिउड़ी मंदिर जैसे आस्था के केंद्र केवल पूजा के स्थान नहीं हैं, बल्कि ये मानव सभ्यता को संस्कारित रखने और समाज को जोड़ने का माध्यम हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि वे यहां पहली बार नहीं आए हैं, बल्कि पहले भी कई बार दर्शन कर चुके हैं और आगे भी आते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें – झामुमो की सक्रियता; विनोद पांडेय ने कहा- वोटर लिस्ट में नाम नहीं तो सरकारी योजनाओं से हाथ धो बैठेंगे लोग

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। इस दौरान रांची उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक समेत कई आला अधिकारी मंदिर परिसर में मौजूद रहे। सुरक्षा कारणों से आम श्रद्धालुओं की आवाजाही को कुछ समय के लिए नियंत्रित किया गया था, लेकिन सीएम के प्रस्थान के बाद स्थिति सामान्य हो गई। मुख्यमंत्री ने इस दौरान मंदिर के समीप एक रेस्टोरेंट में भोजन भी किया।

 मां दिउड़ी मंदिर: आस्था और इतिहास का संगम

तमाड़ स्थित मां दिउड़ी मंदिर झारखंड के प्रमुख शक्ति स्थलों में गिना जाता है। यहां स्थापित मां दुर्गा की सोलहभुजी प्रतिमा भक्तों के बीच विशेष आस्था का केंद्र है। यह मंदिर आदिवासी और सनातन परंपराओं के अद्भुत मिलन का प्रतीक है, जहां न केवल राज्य बल्कि देश के कोने-कोने से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं।

Comments are closed.