Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी; जमीन घोटाले में बढ़ी मुश्किलें

4

पश्चिम बंगाल : तृणमूल कांग्रेस (TMC) और ममता बनर्जी के परिवार के लिए कानूनी चुनौतियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिले की एक अदालत ने अभिषेक बनर्जी के करीबी सहयोगी सुमित राय के खिलाफ जमीन घोटाले के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। वहीं दूसरी ओर, खुद अभिषेक बनर्जी शिक्षक (arrest warrant issued) भर्ती घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पूछताछ के लिए पेश हुए।

इसे भी पढ़ें – तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसदों ने किया NCPI में विलय; जानिए इस पार्टी का इतिहास और नेतृत्व

arrest warrant issued – जांचकर्ताओं के अनुसार, सुमित राय लंबे समय से जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे और उनका पता भी नहीं चल पा रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई दिनों की तलाश के बावजूद आरोपी का सुराग न मिलने पर कोर्ट से वारंट का अनुरोध किया गया था। सुमित का नाम पूर्व विधायक सुजॉय हाजरा से पूछताछ के दौरान सामने आया था। साल्बोनी थाने की टीम ने उनकी लोकेशन के आधार पर कालीघाट स्थित अभिषेक बनर्जी के आवास और हुगली में सुमित के ससुराल में भी छापेमारी की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

 शिक्षक भर्ती घोटाला: ईडी के घेरे में अभिषेक

एक तरफ सहयोगी की गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है, वहीं दूसरी तरफ अभिषेक बनर्जी शिक्षक भर्ती में कथित अनियमितताओं के मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोलकाता के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब एक दिन पहले ही सीआईडी की टीम ने उनसे जाली हस्ताक्षरों के एक अन्य मामले में पूछताछ की थी।

Comments are closed.