Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

मसूरी में नवविवाहिता की मौत से सनसनी; फॉरेंसिक जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

7

मसूरी : उत्तराखंड के शांत पर्यटन स्थल मसूरी से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहाँ एक होमस्टे के कमरे में दिल्ली की 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर पी. राधा गायत्री की संदिग्ध मौत हो गई। कमरे के भीतर का मंजर बेहद खौफनाक था—फर्श पर बिना कपड़ों के शव और खून के निशान मिले। पुलिस अब इस (death of newly married woman) मामले को एक ‘मर्डर मिस्ट्री’ के रूप में देख रही है।

death of newly married woman – मृतका पी. राधा गायत्री मूल रूप से विशाखापट्टनम की रहने वाली थीं और गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में कार्यरत थीं। उनकी शादी 8 नवंबर 2025 को सौम्या श्रीचरण से हुई थी। पति-पत्नी दोनों अलग-अलग शहरों (गुड़गांव और पुणे) में अपनी नौकरी कर रहे थे। दोनों 13 जून को उत्तराखंड घूमने निकले थे और 14 जून की रात मसूरी के ‘कियाना होमस्टे’ पहुंचे थे।

 पति का दावा: “शराब पीकर सोए थे, सुबह पत्नी बेसुध मिली”

पूछताछ में पति सौम्या श्रीचरण ने पुलिस को बताया कि उन्होंने रात में साथ बैठकर शराब पी थी और तड़के करीब 3:30 बजे सो गए थे। सुबह जब उसकी नींद खुली, तो पत्नी फर्श पर बेसुध पड़ी थी और उसकी नाक से खून निकल रहा था। पति ने तुरंत होमस्टे प्रबंधन को सूचना दी। घटनास्थल से पुलिस ने शराब की दो खाली बोतलें और अन्य नमूने बरामद किए हैं।

Comments are closed.