Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

ट्राई साइकिल के लिए रेंगकर दफ्तर पहुंचा दिव्यांग; कागजी खानापूर्ति में फंसी जगदीश की उम्मीद

3

गिरिडीह : गांडेय क्षेत्र के बेंगाबाद प्रखंड से एक बेहद भावुक करने वाली तस्वीर सामने आई है। फिटकोरिया पंचायत के अमजो गांव निवासी 45 वर्षीय जगदीश दास, जो जन्म से ही कमर के नीचे लकवाग्रस्त हैं, अपनी एकमात्र उम्मीद एक ट्राई साइकिल के लिए सरकारी दफ्तरों की चौखट पर ठोकरें खाने को मजबूर हैं। सोमवार को (disabled reached office by crawling) जब वे रेंगते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे, तो उन्हें केवल विभागीय प्रक्रिया का हवाला देकर खाली हाथ लौटा दिया गया।

disabled reached office by crawling – जगदीश दास के पास रेड क्रॉस सोसायटी से जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र तो है, लेकिन विभागीय नियमों के अनुसार ट्राई साइकिल के लिए सदर अस्पताल द्वारा जारी प्रमाण पत्र अनिवार्य है। इसी तकनीकी पेंच के कारण वर्षों से चलने-फिरने में असमर्थ जगदीश को सहायता नहीं मिल पा रही है। स्थानीय लोगों ने जब उनकी स्थिति देखी, तो वे खुद भी स्तब्ध रह गए।

 विभाग का पक्ष

बाल विकास परियोजना की लेखापाल नीताक्षी ने बताया कि विभागीय नियमों के कारण बिना ‘सदर अस्पताल’ के प्रमाण पत्र के ट्राई साइकिल आवंटित नहीं की जा सकती। हालांकि, उन्होंने जगदीश का आवेदन पत्र और तस्वीर सुरक्षित रख ली है और प्रक्रिया पूरी होते ही मदद का आश्वासन दिया है। लेकिन सवाल यह है कि एक दिव्यांग व्यक्ति, जो खुद चलने में असमर्थ है, वह सदर अस्पताल तक जाकर नई कागजी प्रक्रिया कैसे पूरी करेगा?

Comments are closed.