Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

रांची में सियासी हलचल; राज्यसभा चुनाव की रणनीति अब होटलों में, विधायकों का जमावड़ा

7

रांची : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी पारा अपने चरम पर है। जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रमुख दलों ने अपने विधायकों को सुरक्षित करने की रणनीति अपनाई है, जिसके चलते राजनीति अब राजधानी के होटलों में शिफ्ट हो गई है। एनडीए समर्थित उम्मीदवार के लिए एक ओर होटल (political stir in Ranchi) में मंथन चल रहा है, तो दूसरी ओर कांग्रेस के विधायक दूसरे होटल में एकजुटता बनाए हुए हैं।

political stir in Ranchi – महागठबंधन के नेताओं ने दावा किया है कि उनके दोनों प्रत्याशियों की जीत पक्की है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने तो यहां तक कहा कि बीजेपी के कई विधायक उनके संपर्क में हैं। वहीं, एनडीए खेमे में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और अन्य भाजपा विधायकों ने भी निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के समर्थन में अपनी जीत का भरोसा जताया है।

 18 जून को होगा मतदान और परिणाम

राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक झारखंड विधानसभा में होगा। चुनाव मैदान में मुख्य रूप से जेएमएम के बैद्यनाथ राम, कांग्रेस के प्रणव झा और निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी हैं। कुल 81 विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और उसी दिन शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू होकर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

 क्या है ‘जादुई आंकड़ा’?

राज्यसभा चुनाव में जीत का गणित पूरी तरह से विधायकों के समर्थन पर टिका है:

    • महागठबंधन (56 विधायक): जेएमएम (34), कांग्रेस (16), राजद (4) और भाकपा माले (2)। इसके साथ झामुमो की एक सीट लगभग सुरक्षित मानी जा रही है।

    • विपक्षी खेमा (24 विधायक): भाजपा (21) के साथ आजसू, लोजपा और जदयू (1-1)। विपक्ष निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी का खुलकर समर्थन कर रहा है, जिससे दूसरी सीट के लिए मुकाबला बेहद दिलचस्प और रोमांचक हो गया है।

       

 

Comments are closed.