Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज का 86वां स्थापना दिवस; सांसद लक्ष्मी वर्मा ने शहीद गैंद सिंह की प्रतिमा को दी मंजूरी

3

 बालोद के टाउन हॉल में अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज का 86वां स्थापना दिवस भव्य रूप में मनाया गया। इस प्रांतीय महाअधिवेशन में पूरे छत्तीसगढ़ से समाज के हजारों लोग एकत्र हुए। कार्यक्रम (halba halbi tribal society) में आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक नृत्य और सामाजिक एकजुटता की अनूठी मिसाल देखने को मिली।

halba halbi tribal society – कार्यक्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने कहा कि आज के दौर में सरकार चलाना भले ही आसान हो, लेकिन समाज को संगठित और अनुशासित रखना सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने पूर्वजों द्वारा स्थापित रीति-नीतियों को समाज की आधारशिला बताया और सहकारिता के क्षेत्र में आदिवासी समाज के ऐतिहासिक योगदान की सराहना की।

इसे भी पढ़ें – रायपुर से बारनवापारा तक महिला बाइकर्स की ऐतिहासिक राइड; सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

समाज के केंद्रीय अध्यक्ष देवेंद्र माहला ने मंच से शहीद शिरोमणि गैंद सिंह नायक के बलिदान का स्मरण करते हुए उनकी आदमकद प्रतिमा डोंडी नगर में स्थापित करने की मांग रखी। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने इस मांग को तत्परता से स्वीकार करते हुए जल्द प्रतिमा स्थापना का भरोसा दिलाया।

 इतिहास को याद रखना विकास के लिए जरूरी: सांसद

सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ 46 जनजातियों का प्रदेश है और हल्बा-हल्बी समाज की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने शहीद गैंद सिंह नायक को नमन करते हुए कहा कि 1857 की क्रांति में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कार्यक्रम में महिलाओं की भारी उपस्थिति को समाज की बढ़ती जागरूकता का परिचायक बताया।

Comments are closed.