Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

International Yoga Day Ambikapur: अंबिकापुर में योगमय हुआ छत्तीसगढ़; सीएम विष्णु देव साय ने 5 हजार लोगों के साथ किया योगाभ्यास

2

अंबिकापुर: मां महामाया की पवित्र नगरी अंबिकापुर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन संपन्न हुआ। पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने करीब 5 हजार लोगों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर राज्य योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल और योग प्रशिक्षकों की टीम भी विशेष रूप से उपस्थित रही।

🌿 ‘योग से स्वस्थ छत्तीसगढ़ का निर्माण’

योगाभ्यास के बाद सीएम विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि योग हमारी प्राचीन विधा है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पटल पर पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और स्वस्थ समाज के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना अनिवार्य है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के हर जिले और निचले स्तर तक योग दिवस का आयोजन किया गया है, जिसमें गवर्नर, स्पीकर, डिप्टी सीएम और मंत्रिमंडल के सदस्य शामिल हुए हैं।

🚔 अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक संकल्प

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने अपराधों पर लगाम लगाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। पिछले ढाई वर्षों के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी अपराध घटित हुए हैं, उन पर कानून अपना काम कर रहा है और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

🔥 कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम और राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर सीएम साय ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जहाँ भी जाते हैं, वहां कांग्रेस का क्या हश्र होता है, यह पूरा देश जानता है। भ्रष्टाचार के आरोपों पर पलटवार करते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, क्योंकि उनके आधे नेता या तो जेल में हैं या बेल पर, और कुछ जल्द ही जेल जाने वाले हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.