Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

तंबाकू राष्ट्र का सबसे बड़ा दुश्मन, तंबाकू मुक्त भारत समय की आवश्यकता : डॉ. अमरिंदर सिंह मल्ही

4

नई दिल्ली। तंबाकू मुक्त संस्थान के रूप में पहचान बना चुके ने अब #TobaccoFreeIndia और #TobaccoFreeGeneration के राष्ट्रीय मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। इस अभियान के तहत Amrinder Singh Malhi, सहायक प्रोफेसर, एम्स नई दिल्ली ने तंबाकू को “राष्ट्र का सबसे बड़ा दुश्मन” बताते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को इसके दुष्प्रभावों से बचाना देश की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिदिन लगभग 2,000 लोगों की मृत्यु (tobacco free India) तंबाकू सेवन से जुड़ी बीमारियों के कारण होती है, जो इसे एक गंभीर राष्ट्रीय स्वास्थ्य संकट बनाती है।

डॉ. मल्ही ने कहा कि तंबाकू केवल लोगों की जान ही नहीं लेता, बल्कि परिवारों की आर्थिक स्थिति को भी बर्बाद कर देता है। तंबाकू से होने वाले कैंसर, हृदय रोग, अंधत्व, बांझपन, गैंग्रीन तथा अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज में परिवारों की जीवन भर की जमा-पूंजी खर्च हो जाती है। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार लगभग 90 प्रतिशत मुख कैंसर तंबाकू सेवन से जुड़े हैं, जबकि करीब 18 प्रकार के कैंसर का संबंध सीधे तौर पर तंबाकू से है।

tobacco free India – उन्होंने कहा कि तंबाकू से होने वाली स्वास्थ्य हानि, कार्यक्षमता में कमी और समयपूर्व मृत्यु के कारण देश को होने वाला आर्थिक नुकसान तंबाकू बिक्री से प्राप्त राजस्व से कई गुना अधिक है। डॉ. मल्ही ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि तंबाकू की लत देश की उत्पादकता, सामाजिक व्यवस्था और विकास की गति को प्रभावित कर रही है। उनके अनुसार एक विकसित भारत का सपना तब तक अधूरा रहेगा, जब तक तंबाकू जैसी लत समाज में व्यापक रूप से मौजूद रहेगी।

Comments are closed.