Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

IMD Weather Alert : भारत के कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट; 90 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

8

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस हफ्ते उत्तर-पूर्वी भारत और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत में 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने (IMD Weather Alert) आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

IMD Weather Alert – IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर 3.1 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ‘पश्चिमी विक्षोभ’ सक्रिय है। इसके प्रभाव से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। दूसरी ओर, दक्षिण गंगा बेसिन, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में भी चक्रवाती परिसंचरण के कारण तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी गति कहीं-कहीं 90 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

इसे भी पढ़ें – Weather Update : दिल्ली में हीटवेव के बीच बारिश का अलर्ट; तापमान में 7 डिग्री तक आएगी गिरावट

पूर्वोत्तर भारत (असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा) में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। साथ ही, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी चक्रवाती परिसंचरण के कारण आंधी और बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।

📅 मानसून की दस्तक और नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के लिए राहत की बात यह है कि मानसून की प्रगति के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं और अगले 48 घंटों में मानसून केरल तक पहुंच सकता है। हालांकि, उत्तर-पश्चिम भारत के लिए चुनौती खत्म नहीं हुई है। 3 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 3 से 5 जून के बीच दिल्ली-NCR सहित उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में फिर से तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

 

Comments are closed.