Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

हैकर्स ने मेटा एआई को चकमा देकर हथियाए हाई-प्रोफाइल इंस्टाग्राम अकाउंट्स; जानें कैसे हुआ ये कारनामा

15

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की सुरक्षा को लेकर एक चौंकाने वाला मामला (Meta AI Hacked) सामने आया है। हैकर्स ने मेटा  AI को मैनिपुलेट करके कई हाई-प्रोफाइल इंस्टाग्राम अकाउंट्स का कंट्रोल हासिल कर लिया है। इन अकाउंट्स में सेफोरा (Sephora), ओबामा-युग के व्हाइट हाउस हैंडल और यूएस स्पेस फोर्स के सीनियर अधिकारियों के अकाउंट शामिल हैं। यह घटना एआई असिस्टेंट के ‘सपोर्ट फीचर’ में छिपी एक बड़ी सुरक्षा खामी को उजागर करती है।

🕵️ कैसे दिया मेटा एआई को धोखा?

सिक्योरिटी रिसर्चर ZachXBT और Dark Web Informer द्वारा उजागर किए गए इस अटैक में किसी मैलवेयर या फिशिंग का उपयोग नहीं किया गया। इसके बजाय, हैकर्स ने ‘Get Support’ फीचर के जरिए मेटा एआई असिस्टेंट के साथ चैट शुरू की। उन्होंने सावधानीपूर्वक तैयार किए गए ‘प्रॉम्ट्स’ का उपयोग करके चैटबॉट को विश्वास में लिया कि वे ही असली अकाउंट ओनर हैं। एआई ने हैकर्स के दिए गए नए ईमेल एड्रेस पर वेरिफिकेशन कोड भेज दिया, जिससे असली अकाउंट ओनर तक कोई पहुंच नहीं हुई और हैकर्स ने पासवर्ड रीसेट कर अकाउंट हथिया लिया।

🛠️ तकनीक का दुरुपयोग और खामियां

रिपोर्ट्स के अनुसार, हैकर्स ने वीपीएन (VPN) का इस्तेमाल कर टारगेटेड अकाउंट के भौगोलिक क्षेत्र (Region) जैसा दिखने का प्रयास किया। यह प्रक्रिया हर बार पहली बार में सफल नहीं होती थी, जिसके चलते हैकर्स को बार-बार चैटबॉट के साथ यह प्रक्रिया दोहरानी पड़ती थी। जैसे ही एआई असिस्टेंट ने रिक्वेस्ट स्वीकार की, अटैकर ने (Meta AI Hacked) वेरिफिकेशन कोड डालकर नया पासवर्ड बना लिया।

Comments are closed.