Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

रणवीर सिंह पर बैन के खिलाफ अदालत पहुंचे मशहूर प्रोड्यूसर टी.पी. अग्रवाल; FWICE के फैसले को दी चुनौती

12

लंबे समय से सुर्खियों में चल रहे ‘डॉन 3’ विवाद में अब एक नया और गंभीर कानूनी मोड़ आ गया है। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्म के मेकर्स के बीच चल रहा गतिरोध अब बॉम्बे सिविल कोर्ट तक पहुंच गया है। मशहूर प्रोड्यूसर टी.पी. अग्रवाल ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा रणवीर सिंह पर (Don 3 Controversy) लगाए गए कथित बैन के खिलाफ एक याचिका दायर की है।

टी.पी. अग्रवाल, जो खुद 17 वर्षों तक IMPPA (इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन) के अध्यक्ष रह चुके हैं, ने अपनी याचिका में फिल्म इंडस्ट्री की संस्थाओं द्वारा कलाकारों पर बैन लगाने या ‘नॉन-कॉपरेटिव’ आदेश जारी करने की प्रथा को चुनौती दी है। उन्होंने तर्क दिया है कि किसी भी ट्रेड बॉडी, एसोसिएशन या संस्था के पास किसी भी व्यक्ति को काम करने से रोकने या उसे बॉयकॉट करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है।

इसे भी पढ़ें – Jasmine Dhunna : रातों-रात मशहूर होने के बाद कहां गायब हो गईं ‘वीराना’ की एक्ट्रेस? जानें क्या है सच

याचिका में साफ तौर पर कहा गया है कि ऐसे निर्देश न केवल संस्थाओं के अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं, बल्कि ये कलाकारों की ‘प्रोफेशनल इंडिपेंडेंस’ (व्यावसायिक स्वतंत्रता) के लिए गंभीर खतरा भी पैदा करते हैं। इस याचिका के बाद अदालत ने FWICE और IMPPA दोनों को नोटिस जारी किए हैं। प्रोड्यूसर का यह कदम फिल्म इंडस्ट्री में बरसों से चले आ रहे ‘बैन कल्चर’ पर एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

Don 3 Controversy

यह पूरा विवाद फरहान अख्तर की शिकायत के बाद शुरू हुआ था, जिसके बाद FWICE ने रणवीर सिंह को बैन करने का फरमान सुनाया था। अब टी.पी. अग्रवाल की इस पिटीशन ने पूरी इंडस्ट्री में बहस छेड़ दी है कि क्या वाकई किसी ट्रेड यूनियन को किसी कलाकार का करियर तय करने का अधिकार है। सबकी निगाहें अब बॉम्बे सिविल कोर्ट के अगले फैसले पर टिकी हैं, जो इंडस्ट्री के भविष्य की कार्यप्रणाली को प्रभावित कर सकता है।

 

 

Comments are closed.