Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

कुरुक्षेत्र को मिली 27.9 किमी लंबे बाईपास की सौगात; ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत

7

हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने जानकारी दी है कि कुरुक्षेत्र बाईपास निर्माण को आधिकारिक मंजूरी मिल गई है। नेशनल हाईवे (Kurukshetra Bypass Project) अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा इस परियोजना पर काम जल्द शुरू किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट न केवल कुरुक्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि शहर के भीतर ट्रैफिक की भारी समस्या को भी पूरी तरह खत्म कर देगा।

 प्रोजेक्ट का स्वरूप और भूमि अधिग्रहण

यह महत्वकांक्षी परियोजना 27.9 किलोमीटर लंबी होगी। इसके लिए कुल 217 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, जिसमें थानेसर उपमंडल के 24 गांव और पिहोवा उपमंडल का 1 गांव, यानी कुल 25 गांव शामिल हैं। यह बाईपास कुरुक्षेत्र के दक्षिणी भाग से होकर गुजरेगा।

📍 बाईपास का रूट मैप

यह मार्ग कुरुक्षेत्र-पिहोवा मार्ग पर ज्योतिसर के पास ‘इंदबरी’ से शुरू होगा और निम्नलिखित प्रमुख मार्गों को जोड़ते हुए आगे बढ़ेगा:

    • स्टेट हाईवे नंबर 6

    • एमडीआर-119

    • किरमच रोड

    • अमीन रोड

    • नेशनल हाईवे-44 अंततः यह बाईपास गांव ‘मथाना’ (स्टेट हाईवे-6) पर जाकर समाप्त होगा।

🚀 शहर को मिलेंगे चौतरफा लाभ

पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने बताया कि दिल्ली की तरफ जाने वाली गाड़ियों की संख्या काफी (Kurukshetra Bypass Project) अधिक होने के कारण शहर में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस बाईपास के निर्माण से:

    • शहर के अंदर भीड़भाड़ में भारी कमी आएगी।

    • परिवहन सुगम होगा और समय की बचत होगी।

       

 

 

 

 

Comments are closed.