Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

पाकुड़ में महिलाओं का फूटा गुस्सा; 2 महीने से राशि नहीं मिलने से परेशान, कार्यालयों के लगा रहीं चक्कर

8

पाकुड़ में ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ की लाभार्थी महिलाएं इन दिनों भारी परेशान हैं। योजना की राशि पिछले दो महीने से उनके बैंक खातों में नहीं पहुंची है, जिसके कारण महिलाओं में प्रशासन के खिलाफ (women’s anger erupted in Pakur) गहरा आक्रोश है। लाभुक महिलाएं अपने दस्तावेजों के सत्यापन और भुगतान की जानकारी के लिए लगातार अंचल और सामाजिक सुरक्षा कार्यालय के चक्कर काट रही हैं।

 सत्यापन के नाम पर ‘टालमटोल’

महिलाओं का आरोप है कि उन्हें एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय भेजा जा रहा है। कहीं ‘जनगणना कार्य’ में व्यस्त होने का बहाना बनाकर लौटा दिया जाता है, तो कहीं स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। लाभार्थियों का कहना है कि उन्हें डर है कि यदि समय रहते कागजात वेरिफाई नहीं हुए, तो उन्हें इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ मिलना बंद हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें – राधास्वामी संगठन पर लगा लाखों की ठगी का आरोप; वाहन और शिक्षा के नाम पर किया था वादाखिलाफी

women’s anger erupted in Pakur – इस मामले पर जब सामाजिक सुरक्षा कोषांग की निदेशक कांति रश्मि से संपर्क किया गया, तो उन्होंने आधिकारिक बयान देने से मना कर दिया। हालांकि, विभागीय सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार ने जिले के 1 लाख 55 हजार लाभार्थियों के लिए दो महीने की राशि उपलब्ध करा दी है। सत्यापन की प्रक्रिया अगले 8 से 10 दिनों में पूरी कर ली जाएगी, जिसके तुरंत बाद राशि सीधे लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

 समस्या का जल्द होगा समाधान

प्रशासन का कहना है कि शहरी क्षेत्रों में अंचल कार्यालय के कर्मी सत्यापन का काम कर रहे हैं। महिलाओं को जो भी तकनीकी समस्या हो रही है, उसकी समीक्षा की जाएगी और इस प्रक्रिया में हो रही देरी को कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि उन्हें और अधिक परेशान न होना पड़े।

 

 

Comments are closed.