Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग

2

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक ऐसे कथित ‘साधु’ को गिरफ्तार किया गया है, जिसने आस्था की आड़ में अपराध की दुनिया खड़ी कर रखी थी। आरोपी अभिषेक मिश्रा, जो राधाकुंड इलाके में ‘अधिकार्ता नारायण दास’ बनकर (fake sadhu exposes) रह रहा था, उच्च पैकेज वाली युवतियों को ऑनलाइन प्रवचनों के माध्यम से अपना शिकार बनाता था। उसे गोवर्धन पुलिस ने सोमवार शाम गिरफ्तार कर उसके ‘आश्रम’ से दो युवतियों और एक बालक को सुरक्षित मुक्त कराया है।

fake sadhu exposes – पुलिस के अनुसार, आरोपी ने छत्तीसगढ़ से अपनी बहन से मिलने आई एक बीएससी नर्सिंग छात्रा को अपना निशाना बनाया। उसने 15 मई की रात छात्रा को प्रसाद के बहाने नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया और फिर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। होश में आने के बाद जब छात्रा ने विरोध किया, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती के निजी वीडियो बनाकर उसे 5 लाख रुपये के लिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें – सूर्या हत्याकांड के बाद खोड़ा में ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’; अवैध चल रहे 3 मदरसे सील, भारी पुलिस बल तैनात

जांच में सामने आया है कि आरोपी अभिषेक मिश्रा मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला है और उसने 2021 में रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी। करीब 20 लाख रुपये के पैकेज की नौकरी छोड़कर उसने पिछले तीन साल से राधाकुंड में मकान किराए पर लिया और ‘साधु’ का भेष धर लिया। पढ़ा-लिखा होने के कारण वह सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्रवचनों के जरिए युवतियों को आसानी से अपने जाल में फंसा लेता था।

💰 ब्लैकमेलिंग के पैसों से बनाया ‘आश्रम’

आरोपी ने ब्लैकमेलिंग कर ऐंठे गए धन से राधाकुंड में एक मकान खरीदा था, जिसे उसने एक कथित ‘आश्रम’ का रूप दे दिया था। पुलिस की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी न केवल दुष्कर्म करता था, बल्कि युवतियों की फोटो और वीडियो के दम पर उन्हें लंबे समय तक ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलता था।

 

 

Comments are closed.