Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

Mount Everest Fatah : रायसेन की बेटी अंजना यादव ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट फतह कर भोपाल लौटीं

11

पिछले नौ वर्षों से संजोया गया सपना 27 मई 2026 की सुबह साकार हुआ, जब पर्वतारोही अंजना यादव ने 8848.86 मीटर ऊंची एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचकर तिरंगे के साथ अपने संकल्प को नई ऊंचाई दी। विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह कर इतिहास रचने के बाद अब वे भोपाल लौट आई हैं। यह उपलब्धि न (Anjana Yadav created history) केवल उनके लिए बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है।

 किसान परिवार से शिखर तक का सफर

अंजना यादव का जन्म रायसेन के एक छोटे से गांव में किसान परिवार में हुआ था। गांव के ही सरकारी स्कूल से अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी करते हुए उन्होंने एक सपना देखा था, जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने वर्षों तक अथक परिश्रम किया। एक साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर कदम रखना यह साबित करता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति के सामने कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं है।

  तिरंगे के साथ नई ऊंचाइयों का संकल्प

अपनी इस ऐतिहासिक यात्रा को साझा करते हुए अंजना यादव ने बताया कि यह सफर आसान नहीं था, लेकिन उनका संकल्प अडिग था। एवरेस्ट पर तिरंगा फहराना उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना था, जो अंततः पूरा हुआ। उनकी यह सफलता उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपनी (Anjana Yadav created history) मेहनत के दम पर सफलता का शिखर छूना चाहते हैं।

 

 

Comments are closed.