Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

सीएम नायब सिंह सैनी का कड़ा एक्शन, लापरवाह अधिकारियों और ठेकेदार पर FIR के निर्देश

11

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मोरनी स्थित सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में (fir against negligent officers and contractors) जन सुनवाई कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जन कल्याण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ‘अंत्योदय’ की भावना के तहत अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

fir against negligent officers and contractors – टिक्कर हिल्स पंचायत में कम वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए ट्रांसफार्मर लगाने में देरी पर मुख्यमंत्री ने कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ तुरंत एफआईआर (FIR) दर्ज करने तथा लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, बाबरवाली गांव में सड़क निर्माण में कथित अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर उन्होंने तुरंत उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी किए। जन सुनवाई के दौरान लोगों ने मुख्य रूप से सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन और पेंशन संबंधी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

 बिजली और पानी के संकट को दूर करने के लिए विशेष निर्देश

विभिन्न गांवों में बिजली की समस्या को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री ने नए ट्रांसफार्मर लगाने, पुरानी बिजली लाइनों को मजबूत करने तथा पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में नई पाइपलाइन और ट्यूबवेल की तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बसवाला गांव में पुल निर्माण के लिए भी एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को सभी शिकायतों का एक निर्धारित समय सीमा (Time Limit) में समाधान सुनिश्चित करने की हिदायत दी है।

 

Comments are closed.