Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

अररिया में खौफनाक वारदात; बाजार में खरीदारी कराने के बहाने पति ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या

11

बिहार के अररिया जिले से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है. जिले के पलासी थाना क्षेत्र में एक कलयुगी पति अपनी पत्नी को बाजार में खरीदारी कराने के बहाने घर से ले गया और इस दौरान रास्ते में दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखा विवाद हो गया. गुस्साए पति ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए अपनी ही पत्नी की गला (horrible incident in Araria) घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी. इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर आरोपी पति ने शव को छिपाने के उद्देश्य से सड़क किनारे बांस की एक झाड़ी में फेंक दिया और मौके से अपने महज चार साल के मासूम बेटे को साथ लेकर फरार हो गया.

horrible incident in Araria – दिल को झकझोर देने वाली इस घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, वारदात के समय दंपति का चार वर्षीय बेटा भी उनके साथ ही मौजूद था, जिसकी आंखों के सामने यह पूरी खूनी पटकथा लिखी गई. मृतका की पहचान मजलिसपुर पंचायत के अंतर्गत आने वाले पनडुब्बी गांव निवासी 27 वर्षीय नविता देवी के रूप में हुई है. गुरुवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने कनखुदिया-गंगझली मुख्य मार्ग पर स्थित सुरकिया धार के पास एक बांस की झाड़ी में महिला का शव देखा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.

 लंबे समय से दोनों के बीच चल रहा था पारिवारिक विवाद 

मृतका के मायके वालों और परिजनों के अनुसार, नविता देवी पिछले करीब दो वर्षों से अपने तीन मासूम बच्चों के साथ पीपरा बिजवार स्थित अपने मायके (पिता के घर) में ही रह रही थीं. पति गौरव मंडल और नविता के बीच शादी के कुछ समय बाद से ही गंभीर पारिवारिक और घरेलू विवाद चल रहा था.

Comments are closed.