Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

आसुस ने लॉन्च किया दुनिया का पहला Wi-Fi 8 राउटर; मिलेगी 30Gbps की सुपरफास्ट स्पीड

3

ताइवान में आयोजित कम्प्यूटेक्स 2026 इवेंट में आसुस (ASUS) ने दुनिया का पहला वाई-फाई 8 (Wi-Fi 8) राउटर पेश कर टेक्नोलॉजी की दुनिया में नई हलचल पैदा कर दी है. कंपनी का दावा है कि यह एडवांस राउटर एक साथ जियो, एयरटेल समेत तीन अलग-अलग ब्रॉडबैंड कनेक्शन को आसानी से संभाल सकता है. इसके साथ ही (ASUS WiFi 8 Router) यह 30Gbps तक की बेहद तेज इंटरनेट स्पीड देने की क्षमता रखता है.

📶 नो-इंटरनेट का झंझट खत्म 

आसुस का नया आरओजी रैप्चर जीटी-बीएन98 प्रो राउटर अपनी बेहतरीन ‘मल्टी-वैन’ (Multi-WAN) क्षमता की वजह से इस वक्त टेक जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस राउटर में यूजर्स जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) जैसे अलग-अलग इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) के कनेक्शन को एक साथ जोड़ सकते हैं. इतना ही नहीं, इसमें तीसरा ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगाने का विकल्प भी दिया गया है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यदि किसी एक नेटवर्क में कोई तकनीकी समस्या आती है या इंटरनेट बंद हो जाता है, तो राउटर का सिस्टम अपने आप दूसरे उपलब्ध नेटवर्क पर स्विच कर जाएगा.

🚀 मिलेगी 30Gbps तक की तूफानी स्पीड 

तकनीकी रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह राउटर आईईईई 802.11बीएन (IEEE 802.11bn) यानी वाई-फाई 8 तकनीक पर आधारित है. हालांकि वाई-फाई 8 का आधिकारिक ग्लोबल स्टैंडर्ड अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है और इसके साल 2028 तक अंतिम रूप लेने की उम्मीद है, लेकिन आसुस ने इसके लिए एडवांस हार्डवेयर का इस्तेमाल अभी से शुरू कर दिया है. कंपनी ने इसमें एक शक्तिशाली क्वाड-बैंड (Quad-Band) डिजाइन दिया है, जिससे (ASUS WiFi 8 Router) नेटवर्क की क्षमता और स्थिरता दोनों पहले से कई गुना बेहतर होती हैं.

Comments are closed.