Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर BJP का बड़ा दावा, एक सीट पर जीत पक्की

3

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. सत्ताधारी महागठबंधन (झामुमो-कांग्रेस) के अंदर सीट बंटवारे को लेकर चल रही तीखी खटास और कलह के बीच, भारतीय जनता पार्टी ने मौके का फायदा उठाते हुए राज्यसभा की एक सीट पर अपनी जीत (victory on one seat is confirmed) का डंके की चोट पर दावा कर दिया है.

इसे भी पढ़ें – राज्यसभा चुनाव पर महागठबंधन में दरार; कांग्रेस के फैसले से झामुमो नाराज

victory on one seat is confirmed – इसी सिलसिले में रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में शुक्रवार की शाम राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा विधायक दल की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और आपात बैठक बुलाई गई. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में चली इस हाई-प्रोफाइल बैठक में बिहार से विशेष रूप से आए पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल नारायण सिंह भी शामिल हुए. करीब एक घंटे से अधिक समय तक बंद कमरे में चली इस बैठक में चुनाव जीतने के सभी तकनीकी और राजनैतिक समीकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई.

 81 विधायकों वाले गणित में कमजोर होने के बाद भी जीत का भरोसा 

प्रेस वार्ता के दौरान जब मुख्य सचेतक से संख्या बल को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कुल 81 विधायक मतदाता हैं. हालांकि वर्तमान आंकड़ों के लिहाज से भाजपा की स्थिति थोड़ी कमजोर दिखाई दे रही है, लेकिन इसके बावजूद संगठन और केंद्रीय रणनीति को देखते हुए पार्टी को पूर्ण विश्वास है कि उसके प्रत्याशी को जादुई आंकड़ा हासिल होगा और जीत मिलेगी. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा की नजर महागठबंधन के असंतुष्ट विधायकों और क्रॉस वोटिंग पर टिकी हुई है.

Comments are closed.