Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

पटना में ‘खान सर’ पर FIR दर्ज; गार्डों का दावा—’सर ने कहा था गोली चलाओ, जो होगा मैं देख लूंगा’

8

बिहार की राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. मशहूर कोचिंग संचालक फैजल खान उर्फ ‘खान सर’ के संस्थान ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ में हुई भीषण तोड़फोड़ और हवाई फायरिंग के मामले ने अब एक नया और गंभीर मोड़ ले लिया है. पटना पुलिस ने गिरफ्तार किए गए (fir filed against khan sir) निजी सुरक्षा गार्डों के ऑन-कैमरा बयानों के आधार पर संस्थान के मुख्य संचालक खान सर के खिलाफ कदमकुआं थाने में आधिकारिक रूप से मामला दर्ज कर लिया है.

इसे भी पढ़ें – अररिया में खौफनाक वारदात; बाजार में खरीदारी कराने के बहाने पति ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या

पुलिस सूत्रों से प्राप्त पुख्ता जानकारी के अनुसार, इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कोचिंग संस्थान के दो निजी सुरक्षा गार्डों—प्रदीप कुमार और तालेबर सिंह—को गिरफ्तार किया है. कड़ाई से की गई पूछताछ के दौरान दोनों गार्डों ने पुलिस के सामने चौंकाने वाला बयान दिया. उन्होंने कबूल किया कि बाहरी तत्वों द्वारा किए जा रहे पथराव और भारी हंगामे के बीच खुद खान सर ने उन्हें फायरिंग करने का सीधा आदेश दिया था.

इसे भी पढ़ें – मुजफ्फरपुर प्रसाद अस्पताल अग्निकांड में 6 की मौत; 13 बेड वाले ICU में भर्ती थे 27 मरीज

 fir filed against khan sir – पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि करते हुए मीडिया को बताया कि खान ग्लोबल स्टडीज में हुई हिंसक तोड़फोड़ और हवाई फायरिंग की घटना के संबंध में दर्ज मुख्य प्राथमिकी (FIR) में फैजल खान उर्फ खान सर का नाम बतौर आरोपी शामिल किया गया है. एसएसपी ने स्पष्ट किया कि चूंकि प्राथमिकी में नाम आ चुका है और गंभीर आरोप लगे हैं, इसलिए कानून के मुताबिक पुलिस बहुत जल्द खान सर को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुला सकती है.

Comments are closed.