Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद MCD का महा-एक्शन; हौजखास, हौज रानी और साकेत में कई गेस्ट हाउस सील

2

 मालवीय नगर के एक गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग के कारण 21 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद प्रशासनिक अमला एक बार फिर गहरी नींद से जागा है. जवाब में शुक्रवार को दिल्ली के अलग-अलग संवेदनशील इलाकों में सीलिंग से लेकर बुलडोजर की ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई. इस महा-अभियान के तहत घिटोरनी, शकुंतला फॉर्म और (many guest houses sealed) मालवीय नगर के पास अवैध कॉलोनियों में बुलडोजर एक्शन हुआ, तो वहीं हौज रानी, हौजखास विलेज, सैनिक फार्म और साकेत के पास सैदुल्लाजाब समेत कई व्यापारिक इलाकों में संपत्तियों को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सील कर दिया गया.

many guest houses sealed – कार्रवाई के दौरान मालवीय नगर में अग्निकांड वाले B&B (बेड एंड ब्रेकफास्ट) गेस्ट हाउस से महज 400 मीटर की दूरी पर स्थित हौज रानी इलाके में भारी अव्यवस्था देखने को मिली. यहाँ ‘फ्लोरिश इन’ गेस्ट हाउस को सबसे पहले खाली कराया गया, फिर बिजली और पानी का कनेक्शन काटकर उसे पूरी तरह सील कर दिया गया. इसके बाद अमले ने ‘क्राउन मून इन’ होम स्टे और ‘त्रीसीन’ होम स्टे को भी सील कर दिया. ‘त्रीसीन’ होम स्टे तो महज आठ फीट चौड़ी संकरी गली में बिना फायर एनओसी के चल रहा था, जहां दोनों तरफ दुकानें थीं और छज्जे आपस में टच थे.

📊 किस इलाके में कितनी संपत्तियों पर चला सरकारी डंडा? 

 

    • 📍 साउथ जोन (South Zone): सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए यहां 12 अवैध संपत्तियों को ध्वस्त (Demolish) किया गया और 14 संपत्तियों को पूरी तरह सील किया गया.

    • 📍 सिविल लाइंस और नरेला जोन: सिविल लाइंस में 7 और नरेला जोन में 8 अवैध व्यावसायिक निर्माणों को मलबे में तब्दील कर दिया गया.

    • 📍 जॉइंट इंस्पेक्शन (MCD & Fire): हौज रानी, सैदुलाजाब और खिड़की एक्सटेंशन में भारी अनियमितताएं मिलीं. हौज रानी में नियमों का खुला उल्लंघन कर चलाए जा रहे 12 से ज्यादा B&B होटलों पर कार्रवाई हुई, जिनमें मुख्य रूप से ग्रीन रेजिडेंसी, स्काई इन, फ्लोरिश इन, वेन्यू इन और मिकासा इन को पूरी तरह सील कर दिया गया.

    • 📍 खिड़की एक्सटेंशन और सैदुलाजाब: खिड़की एक्सटेंशन में 1 बड़ी अवैध संपत्ति को ढहाया गया, जबकि सैदुलाजाब में 8 संपत्तियों के खिलाफ सीलिंग और ध्वस्तीकरण की संयुक्त कार्रवाई की गई.

    • 📍 गौतम नगर (Gautam Nagar): कोचिंग हब माने जाने वाले इस क्षेत्र में नियमों के विरुद्ध और बिना वेंटिलेशन के बेसमेंट में अवैध रूप से संचालित हो रहीं 3 बड़ी लाइब्रेरियों (Libraries) को सील कर दिया गया.

 

Comments are closed.