Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

‘रणवीर सिंह को मिलना चाहिए नेशनल अवॉर्ड’—धुरंधर में एक्टिंग देख दीवाने हुए मधुर भंडारकर

9

रणवीर सिंह की हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर’ में उनके अभिनय का जादू हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है और इस रोल को देखकर हर कोई उनका बड़ा फैन हो गया है. इसी बीच अब प्रियंका चोपड़ा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘फैशन’ के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डायरेक्टर यानी मधुर भंडारकर ने भी रणवीर सिंह की जमकर (Ranveer Singh should get national award) तारीफ की है. मधुर भंडारकर ने एक्टर की परफॉर्मेंस की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि रणवीर सिंह को ‘धुरंधर’ में उनके असाधारण अभिनय के लिए ‘नेशनल अवॉर्ड’ मिलना चाहिए.

  “मैंने कई बार देखी है यह फिल्म” 

मधुर भंडारकर ने एक हालिया बातचीत में यह बड़ा खुलासा किया कि उन्होंने ‘धुरंधर’ फिल्म को सिनेमाघरों में कई बार देखा है और रणवीर की सधी हुई लेकिन बेहद दमदार एक्टिंग से वे काफी ज्यादा इम्प्रेस हुए हैं. ‘फैशन’ और ‘पेज-3’ जैसी यथार्थवादी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर का मानना ​​है कि ‘धुरंधर’ ने कहानी कहने (Storytelling) और फिल्म बनाने के इंडस्ट्री के पारंपरिक नजरिए को पूरी तरह से बदल दिया है.

 “चार घंटे की फिल्म बिना फोन निकाले देख रहे हैं लोग”

रणवीर सिंह के करियर के कुछ सबसे मशहूर किरदारों से इस नई परफॉर्मेंस की तुलना करते हुए भंडारकर ने कहा, “मैंने रणवीर सिंह को ‘पद्मावत’ में अलाउद्दीन खिलजी के बेहद क्रूर रोल में देखा था और उनकी उस परफॉर्मेंस को देखकर भी मैं हैरान रह गया था. लेकिन डायरेक्टर आदित्य धर ने ‘धुरंधर’ में उन्हें खिलजी के मुकाबले कई गुना (Ranveer Singh should get national award) बेहतर और मेच्योर दिखाया है. ये पर्दे पर एक बिल्कुल अलग और नए रणवीर सिंह हैं.

Comments are closed.