Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

बटाला में कार निकालने के विवाद में खूनी संघर्ष; फायरिंग में निहंग सिंह की मौत, 2 घायल

2

बटाला : पंजाब के बटाला में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए आज दोपहर एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बटाला के डिफेंस रोड पर सिर्फ कारें निकालने के मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ (bloody clash) झगड़ा देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया. दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर सरेआम अवैध हथियारों से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं.

इस खौफनाक घटना की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस कप्तान (SSP बटाला) डॉ. महताब सिंह ने बताया कि आज दोपहर के समय डिफेंस रोड पर वाहनों को आगे-पीछे करने और रास्ता निकालने को लेकर दो पक्षों में तीखी बहस हुई, जो जल्द ही हिंसक हो गई. इस दौरान हुई फायरिंग में एक पक्ष के निहंग सिंह दीपइन्द्र सिंह पुत्र जसबीर सिंह (निवासी शुक्रपुरा, बटाला) के सिर में सीधे गोली लग गई, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

इसे भी पढ़ें – पंजाब के फिरोजपुर में भीषण सड़क हादसा; ट्रेलर से टकराई पिकअप, 9 लोगों की मौत

वहीं, दूसरे पक्ष के कंवलजीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह और जगजीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह (दोनों निवासी बटाला) की टांगों में गोलियां लगी हैं. दोनों घायलों को इलाज के लिए तुरंत बटाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अमृतसर अस्पताल रेफर कर दिया है.

 bloody clash – इस बीच, वारदात की सूचना मिलते ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहरी बटाला के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया और राज्य सरकार व स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. संजीव शर्मा ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस समय बटाला में कानून-व्यवस्था का हाल बेहद बदतर और दयनीय हो चुका है.

Comments are closed.