Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर खान सर की कोचिंग को नोटिस; 15 दिनों का मिला अल्टीमेटम

8

 पटना स्थित प्रसिद्ध शिक्षक खान सर का कोचिंग संस्थान ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ इन दिनों दोहरी मुश्किलों में है। एक तरफ कोचिंग संस्थान में फायर सेफ्टी मानकों का पालन न करने को लेकर बिहार अग्निशमन सेवा ने कड़ी नाराजगी जताई है, तो दूसरी तरफ खान सर का नाम एक पुराने तोड़फोड़ और फायरिंग मामले की प्राथमिकी (FIR) में शामिल (notice to khan sir’s coaching center) होने से विवाद बढ़ गया है। प्रशासन ने सुरक्षा खामियों को दूर करने के लिए संस्थान को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है, अन्यथा संस्थान पर ताला लगने की संभावना है।

🔥 फायर सेफ्टी मानकों में भारी चूक 

बिहार अग्निशमन सेवा के डीआईजी मनोज कुमार नट ने स्पष्ट किया है कि खान ग्लोबल स्टडीज में सुरक्षा मानकों के अनुरूप कई त्रुटियां पाई गई हैं। संस्थान में छात्रों की भारी भीड़ को देखते हुए अग्नि सुरक्षा के इंतजाम बेहद जरूरी हैं। प्रशासन का साफ कहना है कि यदि 15 दिनों के भीतर इन मानकों को पूरा नहीं किया गया, तो कोचिंग संस्थान के संचालन पर रोक लगा दी जाएगी।

 🔫 तोड़फोड़ और फायरिंग का विवाद

बीते दिनों कोचिंग संस्थान में 15-20 लोगों के एक समूह द्वारा पोस्टर फाड़ने और पथराव करने की घटना के बाद मामला गरमाया है। इस दौरान कोचिंग के दो गार्डों को गोलियां चलाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। वकील ने दावा किया है कि फायरिंग केवल सुरक्षा के उद्देश्य से हवा में की गई थी, जिसमें किसी को चोट नहीं (notice to khan sir’s coaching center) आई थी। अब इस मामले की कानूनी लड़ाई सोमवार तक अदालत में पहुंचने की संभावना है।

Comments are closed.