Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

पत्नी के चरित्र पर शक; पति ने स्कार्फ से घोंटकर की हत्या, मानेसर में मचा हड़कंप

8

गुरुग्राम : साइबर सिटी गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर स्थित बांस अलियार गांव में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ 37 वर्षीय पति नरेंद्र सिंह ने अपनी 36 वर्षीय पत्नी काजल देवी की स्कार्फ से (doubt on wife’s character) गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के समय दंपति के चारों बच्चे मकान की छत पर गहरी नींद में सो रहे थे, जिन्हें अपने माता-पिता के बीच हुई इस खूनी वारदात की भनक तक नहीं लगी।

doubt on wife’s character – पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी नरेंद्र को अपनी पत्नी के चरित्र पर लंबे समय से शक था, जिसके चलते घर में आए दिन कलह होती थी। बुधवार की आधी रात जब नरेंद्र काम से लौटा, तो उसने पत्नी काजल को फोन पर बात करते देखा। आरोपी को शक हुआ कि वह किसी अन्य व्यक्ति से बात कर रही है। जब नरेंद्र ने फोन मांगा और काजल ने मना कर दिया, तो गुस्से में आकर उसने पास पड़े स्कार्फ से उसका गला घोंट दिया।

इसे भी पढ़ें – हरियाणा में पहले सरकारी दफ्तरों और कर्मचारियों के घरों में लगेंगे प्रीपेड बिजली मीटर; केंद्र का बड़ा फैसला

हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी नरेंद्र मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने मृतका की बहन की शिकायत पर तुरंत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। काजल के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी कर रही है।

👪 बेघर हुए चार मासूम बच्चे

यह घटना न केवल एक महिला की जान लेने वाली है, बल्कि पीछे छूट गए उन चार बच्चों के भविष्य पर भी प्रश्नचिह्न लगाती है, जिन्होंने एक ही रात में अपनी मां को खो दिया और पिता को जेल भेज दिया। पति-पत्नी के आपसी विवाद और शक की इस आग ने एक पूरे परिवार को उजाड़ दिया है।

Comments are closed.