Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

‘अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश’; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला आमंत्रण

13

इंदौर : भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन (LAC) व्यापार एवं निवेश मंच के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन प्रदेश में निवेश के नए युग की शुरुआत का संकेत दे गया। उन्होंने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ मध्य प्रदेश को ‘अवसरों की धरती’ (Land of Opportunities) करार देते हुए दुनिया भर के निवेशकों को प्रदेश में साझेदारी करने के लिए आमंत्रित किया है।

 भारत की आर्थिक शक्ति और MP की भूमिका

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विश्व की एक बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। इस वैश्विक बदलाव में मध्य प्रदेश अपनी औद्योगिक नीतियों और संसाधनों के दम पर एक मजबूत धुरी बनकर उभरेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत और लैटिन (Land of Opportunities) अमेरिकी देशों के बीच आर्थिक सहयोग के लिए नए और बेहतर अवसर तैयार हो रहे हैं।

 साझेदारी के नए आयाम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि मध्य प्रदेश इस अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उद्योगों के अनुकूल माहौल बनाने, प्रक्रियाओं को सरल करने और व्यापार को सुगम (Ease of Doing Business) बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। लैटिन अमेरिका और कैरेबियन देशों के साथ व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देना न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा।

Comments are closed.