Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ हादसा

8

जबलपुर : शहर के रांझी थाना क्षेत्र स्थित न्यू शोभापुर इलाके में शनिवार देर रात भाजपा की महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। संगीता को गंभीर हालत में परिजन तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले (BJP woman leader died) को दुर्घटनावश चली गोली मानकर जांच कर रही है, लेकिन घटना के हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

📢 घर के बाहर विवाद बना मौत का कारण

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच संगीता रजक के घर के बाहर कुछ असामाजिक तत्व हंगामा और गाली-गलौज कर रहे थे। शोर सुनकर संगीता और उनके पति बंटी रजक घर से बाहर निकले। वे हंगामा कर रहे लोगों को समझाने और फटकार लगाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और दुर्भाग्यपूर्ण रूप से संगीता को गोली लग गई।

इसे भी पढ़ें – ‘अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश’; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला आमंत्रण

पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। फिलहाल, यह साफ नहीं हो पाया है कि गोली जानबूझकर चलाई गई या विवाद के दौरान दुर्घटनावश चली। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और घटना के असली कारणों तक पहुँचने की कोशिश (BJP woman leader died) कर रही है। नेत्री की मौत के बाद से इलाके में शोक का माहौल है।

Comments are closed.