Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

TCS कर्मचारी से यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामला; आरोपी निदा खान से पूछताछ में बड़ा खुलासा

3

नासिक : महाराष्ट्र के नासिक में टीसीएस (TCS) कंपनी की एक कर्मचारी के साथ हुए कथित यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में गिरफ्तार मुख्य (Nashik TCS Case Update) आरोपी निदा खान से चल रही पूछताछ ने जांच एजेंसियों को कुछ अहम सुराग दिए हैं। इन नए तथ्यों के आधार पर पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम की जड़ों तक पहुंचने के लिए जांच का दायरा बढ़ाने जा रही है।

 पीड़िता को घर ले जाने की बात स्वीकार की

पूछताछ के दौरान आरोपी निदा खान ने स्वीकार किया है कि वह पीड़िता को अपने घर ले गई थी। जांच एजेंसियों के अनुसार, वहां पीड़िता को नमाज पढ़ने की प्रक्रिया और धार्मिक गतिविधियों के बारे में बताया गया था। पुलिस अब इस पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है कि क्या यह केवल एक सामान्य जानकारी थी या इसके पीछे पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की कोई साजिश थी।

  9 FIR दर्ज, कोर्ट में दाखिल हो चुका है चार्जशीट

यह मामला बेहद गंभीर है, जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक कुल 9 प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जा चुकी हैं। नासिक पुलिस ने इन सभी मामलों में जांच पूरी कर संबंधित न्यायालय में (Nashik TCS Case Update) आरोपपत्र भी दाखिल कर दिया है। हालांकि, निदा खान के ताजा बयानों और नए साक्ष्यों के सामने आने के बाद पुलिस अब मामले के अन्य पहलुओं की भी पुन: पड़ताल करने की तैयारी में है।

Comments are closed.