Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

मध्य प्रदेश वनरक्षक व जेल प्रहरी परीक्षा रद्द; अब 20 जून को होगा एग्जाम, पढ़ें पूरी अपडेट

13

भोपाल/सतना : मध्य प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित कराना सरकार और बोर्ड के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है। रविवार, 7 जून को आयोजित वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब छात्रों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर पता चला कि तकनीकी कारणों से एग्जाम कैंसिल कर दिया गया है। दोपहर की शिफ्ट में शामिल होने आए हजारों अभ्यर्थी निराश होकर (MPESB Exam Cancelled) परीक्षा केंद्रों से वापस लौटने को मजबूर हुए।

 नई तारीख का ऐलान: अब 20 जून को होगा एग्जाम

 

MPESB ने तकनीकी खराबी (सर्वर डाउन) को परीक्षा निरस्त होने का मुख्य कारण बताया है। मंडल द्वारा जारी सूचना के अनुसार:

    • नई तिथि: 20 जून 2026।

    • समय: पहली पाली (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक)।

    • प्रवेश पत्र: सभी अभ्यर्थियों के लिए नए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे, जिन्हें परीक्षा से कुछ दिन पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा।

       

 सतना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

परीक्षा रद्द होने की सूचना मिलते ही सतना के आदित्य इंजीनियरिंग कॉलेज समेत प्रदेश के कई केंद्रों पर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। डिंडोरी, जबलपुर, रीवा और कटनी से आए सैकड़ों छात्र कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पहुंच गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कि मजदूरी कर या आर्थिक तंगी झेलकर (MPESB Exam Cancelled) परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों के लिए बार-बार यात्रा करना और छुट्टी लेना बेहद कष्टदायक है। छात्रों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम राहुल सिलाडिया को ज्ञापन सौंपा है।

Comments are closed.