Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर का भंडाफोड़; लिंग जांच के आरोप में 3 गिरफ्तार, पोर्टेबल मशीन जब्त

2

रांची : राजधानी रांची के पंडरा इलाके में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड कर रहे एक सेंटर का पर्दाफाश किया है। मौके से तीन लोगों को पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह (illegal ultrasound center busted) कार्रवाई जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर की गई।

illegal ultrasound center busted – जिला प्रशासन को जानकारी मिली थी कि पंडरा में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भ में पल रहे शिशु का लिंग पता करने का अवैध कार्य किया जा रहा है। सूचना मिलते ही सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने त्वरित टीम गठित की। छापेमारी के दौरान टीम ने पाया कि बिना किसी वैध रजिस्ट्रेशन के और PC & PNDT एक्ट का उल्लंघन करते हुए वहां लिंग निर्धारण की प्रक्रिया चल रही थी।

गंभीर दंडनीय अपराध 

सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि भ्रूण का लिंग पता करना न केवल अनैतिक है, बल्कि PC & PNDT एक्ट के तहत एक गंभीर दंडनीय अपराध है। विभाग ने रातू थाना को पत्र लिखकर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने का आग्रह किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान को सफल बनाने के लिए ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Comments are closed.