Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

Jharkhand T20 League : रांची में शुरू हो रहा JPL का आगाज; महेंद्र सिंह धोनी बढ़ाएंगे खिलाड़ियों का उत्साह

9

रांची : झारखंड में क्रिकेट की नई इबारत लिखने के लिए तैयार झारखंड टी-20 लीग (JPL) के पहले संस्करण का बुधवार को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भव्य आगाज होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट में राज्य की छह टीमें खिताब के लिए आपस में भिड़ेंगी। उद्घाटन समारोह में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी (Jharkhand T20 League) की उपस्थिति टूर्नामेंट के आकर्षण को कई गुना बढ़ा देगी।

Jharkhand T20 League – उद्घाटन समारोह बुधवार शाम छह बजे से शुरू होगा। इस शाम का सबसे बड़ा आकर्षण मशहूर बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर का लाइव कॉन्सर्ट होगा। जेएससीए ने स्टेडियम में विशेष मंच और अत्याधुनिक ध्वनि व्यवस्था तैयार की है, जो दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा।

इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान; 2028 तक हर घर तक पहुंचेगा शुद्ध पेयजल

जेएससीए की इस पहल का मुख्य उद्देश्य झारखंड के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पेशेवर क्रिकेट का अनुभव प्रदान करना है। इस लीग से राज्य के युवाओं को अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका मिलेगा, जिससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में जगह बनाने में मदद मिलेगी। टूर्नामेंट की पारदर्शिता के लिए बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट पूरी तरह मुस्तैद है।

 लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री एंट्री

क्रिकेट प्रेमी टूर्नामेंट के सभी रोमांचक मुकाबलों का आनंद जियो हॉटस्टार और डीडी स्पोर्ट्स पर ले सकेंगे। सबसे खास बात यह है कि स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा गया है ताकि अधिक से अधिक दर्शक इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बन सकें।

Comments are closed.