Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

IRCTC Alert: फर्जी ई-कैटरिंग वेबसाइटों पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई; जानें सुरक्षित खाना कैसे बुक करें

2

नई दिल्ली : ट्रेन में यात्रा के दौरान मील ऑन व्हील्स (ई-कैटरिंग) के नाम पर यात्रियों के साथ हो रही धोखाधड़ी को रोकने के लिए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने सख्त कदम उठाए हैं। कई अनधिकृत वेबसाइटें और मोबाइल ऐप्स आईआरसीटीसी के ब्रांड नाम का गलत इस्तेमाल कर यात्रियों से पैसे ठग रहे थे। रेलवे ने (IRCTC Alert) ऐसे कई फर्जी प्लेटफॉर्म्स की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

⚠️ यात्रियों को कैसे फंसाते थे जालसाज?

आईआरसीटीसी के अनुसार, ये फर्जी वेबसाइटें और ऐप्स यात्रियों से पीएनआर (PNR), मोबाइल नंबर, ईमेल और पेमेंट संबंधी संवेदनशील जानकारी मांगते थे। ऑर्डर लेने के बाद न तो खाना मिलता था और न ही पैसे वापस आते थे। ये प्लेटफॉर्म आईआरसीटीसी की आधिकारिक सूची में शामिल नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें – UPI Global Reach: अब विदेश में भी चलेगा भारत का UPI; इन 9 देशों में डिजिटल पेमेंट हुआ आसान

IRCTC Alert – रेलवे ने इन अवैध ऑपरेटर्स के खिलाफ 18 फरवरी को कानूनी नोटिस भेजने के बाद 16 मार्च 2026 और 11 अप्रैल 2026 को आधिकारिक आपराधिक शिकायतें दर्ज कराईं। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद अब इनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया है।

✅ सुरक्षित खाना कैसे बुक करें?

अप्रैल 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग सेवा 400 से अधिक स्टेशनों पर सक्रिय है, जिससे 5,600 से अधिक विक्रेता जुड़े हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे हमेशा आधिकारिक IRCTC वेबसाइट (ecatering.irctc.co.in) या IRCTC ई-कैटरिंग ऐप ‘Food on Track’ का ही उपयोग करें। किसी भी अन्य निजी ऐप या वेबसाइट पर अपनी बैंकिंग जानकारी साझा करने से बचें।

Comments are closed.